MP Board 9वीं से 12वीं नई मूल्यांकन गाइडलाइन 2025-26 | मासिक, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व प्रीबोर्ड परीक्षा निर्देश

 

📘 MP Board New Evaluation Instructions 2025-26

कक्षा 9वीं से 12वीं मासिक, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक एवं अभ्यास परीक्षा (प्रीबोर्ड) हेतु मूल्यांकन निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के लिए विस्तृत मूल्यांकन निर्देश जारी किए गए हैं।

🔹 1. मासिक मूल्यांकन

  • जून, जुलाई, सितंबर, अक्टूबर, दिसंबर में कुल 5 मासिक टेस्ट लिए जाएंगे।
  • कक्षा 9वीं व 10वीं के प्रश्न-पत्र राज्य स्तर से मिलेंगे।
  • प्रत्येक विषय में 20 अंकों के लर्निंग आउटकम आधारित प्रश्न-पत्र होंगे।
  • उत्तर पुस्तिकाओं में त्रुटियों पर लाल पेन से चिन्हित कर सुधार कराना होगा।
  • प्रत्येक छात्र का प्रश्नवार विश्लेषण कर लर्निंग गैप्स की पहचान की जाएगी।

🔹 2. त्रैमासिक मूल्यांकन

  • सभी कक्षाओं के लिए राज्य द्वारा प्रश्न-पत्र व समय-सारणी प्रदान की जाएगी।
  • पूर्णांक 100 (प्रोजेक्ट/प्रायोगिक सहित) निर्धारित।
  • प्राप्तांक विमर्श पोर्टल में दर्ज किए जाएंगे।
  • आयोजन अगस्त तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के अनुसार होगा।

🔹 3. अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन

  • राज्य स्तर से प्रश्न-पत्र व समय-सारणी जारी की जाएगी।
  • प्रत्येक विषय में पूर्णांक 100 अंक।
  • परीक्षा नवंबर तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर होगी।

🔹 4. वार्षिक मूल्यांकन (9वीं व 11वीं)

  • राज्य स्तर से प्रश्न-पत्र, समय-सारणी व निर्देश जारी होंगे।
  • 33% अंक लिखित व प्रोजेक्ट दोनों में अनिवार्य।
  • मूल्यांकन अधिभार - त्रैमासिक: 5%, अर्द्धवार्षिक: 5%, वार्षिक परीक्षा: 90%
  • ग्रेड निर्धारण (वार्षिक):
    • A+ : 85% से अधिक
    • A : 75-84%
    • B : 60-74%
    • C : 45-59%
    • D : 33-44%
    • E : 33% से कम

🔹 5. सह-शैक्षिक मूल्यांकन

  • सभी गतिविधियों में सहभागिता के आधार पर मूल्यांकन।

🔹 6. समग्र प्रगति पत्रक

  • प्रधानाध्यापक की हस्ताक्षरित प्रति छात्र को वितरित की जाएगी।

🔹 7. मूल्यांकन पत्रक

  • सभी आंकलनों को शाला स्तर पर संधारित किया जाएगा।

🔹 8. प्रायोगिक कार्य

  • जून से नियमित रूप से विषयवार प्रयोगशाला लॉगबुक में दर्ज किया जाए।

🔹 9. साथी एवं स्व मूल्यांकन

  • सभी परीक्षाओं के बाद विद्यार्थियों द्वारा सहपाठी व स्वयं मूल्यांकन कराया जाए।

🔹 10. गृहकार्य नियोजन

साप्ताहिक गृहकार्य रोस्टर:

  • सोमवार - अंग्रेजी व गणित
  • मंगलवार - हिंदी व विज्ञान
  • बुधवार - सामाजिक विज्ञान व संस्कृत
  • गुरुवार - विज्ञान व अंग्रेजी
  • शुक्रवार - अंग्रेजी व गणित
  • शनिवार - परियोजना व हिंदी

गृहकार्य की जांच शिक्षक द्वारा सही तरीके से होनी चाहिए।

🔹 11. पालक-शिक्षक बैठक

  • हर माह मासिक परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा हेतु पालक मीटिंग आयोजित की जाए।

📄 मासिक मूल्यांकन प्रश्न-पत्र ब्लूप्रिंट (परिशिष्ट-1)

प्रश्न का प्रकार प्रश्नों की संख्या प्रति प्रश्न अंक कुल अंक
बहुविकल्पीय 4 1 4
रिक्त स्थान 3 1 3
एक शब्द 2 1 2
अतिलघु उत्तरीय 2 2 4
लघु उत्तरीय 1 3 3
दीर्घ उत्तरीय 1 4 4
कुल 20

नोट: कक्षा 9वीं-10वीं के मासिक प्रश्न-पत्र राज्य से, जबकि कक्षा 11-12 के विद्यालय स्तर पर तैयार होंगे।

📢 कृपया इस जानकारी को अन्य शिक्षकों और छात्रों के साथ साझा करें।