शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश गौतम नगर, भोपाल- 462021
के पत्र क्रमांक/शा. शि./सी/245/सिहोर/प्रवेश/2025-26/327 भोपाल दिनाँक 20/05/2025
द्वारा शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 9वी से 12वीं तक के छात्रों के प्रवेश हेतु चयन प्रक्रिया के लिए पत्र जारी किया है ।
उक्त पत्र के अनुसार लोक शिक्षण संचालक मध्यप्रदेश के अधीनस्थ संचालित शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सिहोर में सत्र 2025-26 में कक्षा 9वी, 10वीं, 11वीं, एवं 12वीं के छात्रों को प्रवेश की कार्रवाई की जानी है ।

अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 16-6-25 तक लिंक https://www.educationportal.mp.gov.in/sports.aspx पर करना होगा | प्रवेश हेतु अनिवार्य अर्ह्यता, प्रवेश हेतु चयन परीक्षा एवं छात्रों के लिए दिशा निर्देश पत्र के साथ संलग्न किए गए हैं।
DPI के पत्र अनुसार शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर मध्य प्रदेश में वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 9वी से 12वीं तक केवल बालकों के लिए प्रवेश हेतु विज्ञापन इस प्रकार है ।
लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के अधीनस्थ संचालित शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा बार संभावित रिक्त स्थान एवं चयन परीक्षा की निर्धारित तिथि निम्न अनुसार प्रस्तावित है ।
संभावित रिक्त स्थान:-
कक्षा |
कुल स्थान |
SC |
ST |
OBC |
GEN |
EWS |
9 |
50 |
6 |
10 |
14 | 13 | 5 |
10 |
13 | 1 |
7 |
0 |
6 |
0 |
11 | 06 |
0 | 6 |
0 |
0 | 0 |
12 |
16 |
4 |
7 |
0 |
5 | 0 |
| | | | | |
|
- रिक्त स्थानों की संख्या में आवश्यकता अनुसार कमी अथवा वृद्धि की जा सकती है ।
- अभ्यर्थी अपने आवेदन ऑनलाइन लिंक https://www.educationportal.mp.gov.in/sports.aspx पर दिनांक 16-6--2025 तक कर सकते हैं ।
- चयन की प्रक्रिया दिनांक 23-6-25 से 25-6-25 तक आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में की जाएगी ।
- परीक्षा एवं चयन की प्रक्रिया के संबंध में पूर्ण जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल https://www.educationportal.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है ।
- प्रवेश के पश्चात यदि किसी कारण छात्र के शाला त्यागने से यदि निर्धारित स्थान शेष बचता है,तो प्राचार्य द्वारा प्रतीक्षा सूची से रिक्त स्थान पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा ।
विद्यालय में प्रवेश के लिए अनिवार्य योग्यता
1.अभ्यर्थी ने मध्य प्रदेश के मान्यता प्राप्त शालाओं से शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा आठवीं की परीक्षा न्यूनतम सी ग्रेड तथा कक्षा 9वी,10वीं,11वीं की परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ पास की हो ।
2. अभ्यर्थी ने मध्य प्रदेश की मान्यता प्राप्त शालाओं में शिक्षा सत्र 2023-24 में नियमित छात्र के रूप में शिक्षा प्राप्त की हो।
3. शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं स्कूल शिक्षा विभाग/ मान्यता प्राप्त खेल संगठनों की आधिकारिक खेल प्रतियोगिता में सहभागिता के आधार पर मेरिट अनुसार चयन किया जाएगा ।
4. व्यक्ति की आयु 1-7-25 की स्थिति में तथा चयन प्रक्रिया के समय ऊंचाई एवं वजन निम्न अनुसार होना आवश्यक है:-
क्र. |
कक्षा |
आयु |
निर्धारण तिथि |
height |
weight |
1 |
9 |
13 to 15 |
30.06.2010 to 30.06.2012 |
4 फिट 9 इंच या अधिक |
38 किलोग्राम या अधिक |
2 |
10 |
14 to 16 |
30.06.2009 to 30.06.2011 |
4 फिट 10 इंच या अधिक |
38 किलोग्राम या अधिक |
3 |
11 |
15 to 17 |
30.06.2008 to 30.06.20010 |
5 फिट या अधिक |
45 किलोग्राम या अधिक |
4 |
12 | 16 to 18 |
30.06.2007 to 30.06.2009 |
5 फिट 2 इंच या अधिक |
48 किलोग्राम या अधिक |
| | | | |
|
5.शारीरिक दक्षता परीक्षण परीक्षण निम्न अनुसार रहेगा
क्र. |
इवेन्ट |
9th |
10th |
11th |
12th |
1 |
100 मीटर दौड़ |
15 सेकंड |
15 सेकंड |
14 सेकंड |
14 सेकंड |
2 |
लंबी कूंद |
3.90 मीटर |
3.90 मीटर |
4.20मीटर |
4.20मीटर |
3 |
शॉट पुट(5.45किलो) |
6.00मीटर |
6.00मीटर |
7 मीटर |
7 मीटर |
4 |
ऊंची कून्द |
1.20 मीटर |
1.20 मीटर |
1.30 मीटर |
1.30 मीटर |
5 |
800 मीटर दौड़ |
3 मिनट |
3 मिनट |
2.50मिनट |
2.50मिनट |
| | | | |
|
( उपरोक्त में से क्रमांक 5 इवेंट में से सरल क्रमांक 5 अनिवार्य है एवं अन्य दो इवेंट में सहभागिता तथा तीनों इवेंट में क्वालीफाई करना अनिवार्य है )
6. अभ्यर्थी को अपना आवेदन लिंक https://www.educationportal.mp.gov.in/sports.aapपर ऑनलाइन करना होगा आवेदन करने की अंतिम तिथि 16/06/2025 नियत की गई है।
7. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केवल बालकों को कक्षा 9वी से 11वीं तक रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु शारीरिक दक्ष परीक्षण के आधार पर मेरिट अनुसार चयन किया जाएगा।
8. अभ्यर्थियों को प्रवेश चयन हेतु मूल वंचित दस्तावेजों तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं आधार कार्ड अथवा अन्य कोई पहचान पत्र के साथ स्पोर्ट्स किट में शासकीय आवास खेलकूद विद्यालय सीहोर में निर्धारित दिनांक 5 से 2024 को आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा।
9. चयन प्रक्रिया हेतु उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को आवास एवं भोजन व्यवस्था स्वयं को करना होगी।
10. शासन द्वारा कोविड -19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा ।
प्रवेश हेतु चयन प्रक्रिया इस प्रकार से होगी
1. सर्वप्रथम व्यक्तियों का चिकित्सकीय एवं हाइट/ वेट परीक्षण किया जाएगा | परिक्षण में अयोग्य होने की स्थिति में आगे की चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थी को सम्मिलित नहीं किया जाएगा ।
2. कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु न्यूनतम अर्ह्यता सी ग्रेड मान्य की जाएगी तथा कक्षा 10 वीं/ 11वीं/-- 12वीं में प्रवेश हेतु न्यूनतम आर्द्रता 45% अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण मान्य की जाएगी।
3. शारीरिक दक्षता परीक्षण में निम्न अनुसार कुल 75 अंक निर्धारित किए गए हैं :-
1. सरल क्रमांक 5 अनिवार्य के लिए अधिकतम 25 अंक
2.द्वितीय इवेंट के लिए अधिकतम 25 अंक
3. तृतीय के लिए अधिकतम 25 अंक
4. स्कूल शिक्षा विभाग एवं मान्यता प्राप्त खेल संगठनों की आधिकारिक खेल प्रतियोगिता में प्राप्त खेल प्रमाण पत्र हेतु निम्नानुसार कुल 25 अंक निर्धारित किए गए हैं।
1. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अधिकतम 25 अंक
2.राज्य प्रतियोगिता में अधिकतम 20 अंक
3. संभाग प्रतियोगिता में अधिकतम 10 अंक
4. ज़िला प्रतियोगिता में अधिकतम 5 अंक
नोट :-एक से अधिक प्रतियोगिताओं में सहभागिता पर उच्चतम स्तर की प्रतियोगिता के अधिकतम अंक ही मान्य किए जाएंगे।
5. रिक्त स्थानों के विरुद्ध प्रतीक्षा सूची से निम्न अनुसार प्रवेश दिया जाएगा:-
1. अनुसूचित जनजाति श्रेणी में स्थान रिक्त होने पर-- प्रथमता अनुसूचित जाति श्रेणी के अभ्यर्थियों से, द्वितीय अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों से, तृतीय अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों से
2. अनुसूचित जाति श्रेणी में स्थान रिक्त होने पर:-प्रथमता अनुसूचित जाति श्रेणी के अभ्यर्थियों से, द्वितीय अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों से, तृतीय अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों से
3. अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में स्थान रिक्त होने पर:-प्रथमता अनुसूचित जाति श्रेणी के अभ्यर्थियों से, द्वितीय अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों से, तृतीय अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों से
4. ईडब्ल्यूएस श्रेणी के स्थान रिक्त होने पर:- अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों से
6. कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु प्रतिभागियों के पूर्व सत्र के प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर संकाय का निर्धारण कर प्रवेश निम्न अनुसार दिया जावेगा ।
60 प्रतिशत या अधिक --- विज्ञान संकाय (गणित/जीव विज्ञान)
50 प्रतिशत या अधिक ---- कला संकाय/ कॉमर्स संकाय
7. अभ्यर्थियों को शारीरिक क्षमता परीक्षा का स्थान व तिथि निम्न अनुसार रहेगी ।
कक्षा --9,10,11,12
चयन स्थल--- शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर(म. प्र.)
चयन परीक्षा की निर्धारित तिथि--- 23/06/2025 से 25/06/2025
आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने से पहले लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा जारी प्रवेश प्रक्रिया संबंधी दिशा निर्देश जरूर देखें दिशा निर्देश के लिए यहाँ क्लिक करे