d एवं f ब्लॉक के तत्व आवर्त सारणी के महत्वपूर्ण भाग हैं। d-ब्लॉक के तत्वों को संक्रमण धातुएं कहा जाता है, जिनमें Sc से Zn तक के तत्व आते हैं। ये तत्व अपने बाहरी d-उपकक्ष में इलेक्ट्रॉनों के कारण विशेष रासायनिक गुण दिखाते हैं। ये ऊष्मा और विद्युत के अच्छे चालक होते हैं, और इनका उपयोग औद्योगिक प्रक्रियाओं में किया जाता है। f-ब्लॉक के तत्वों को लैंथेनाइड्स और एक्टिनाइड्स कहा जाता है। ये पृथ्वी में दुर्लभ धातुएं होती हैं और इनके उपयोग विशेषकर परमाणु ऊर्जा और उच्च-प्रौद्योगिकी में होता है। d और f ब्लॉक तत्वों की खोज ने विज्ञान और उद्योग में नए द्वार खोले हैं।
अध्याय:- 4 d एवं f ब्लॉक के तत्व
(महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर )
प्रश्न-1. संक्रमण तत्व किसे कहते हैं एवं उनके गुणों को समझाइए?
प्रश्न-2 d और f ब्लॉक में अंतर बताए।
प्रश्न-3 लैंथेनाइड एवं एक्टिनाइड में अंतर लिखिए।
प्रश्न-4 आंतरिक संक्रमण तत्व क्या होते हैं?
प्रश्न-5 संक्रमण धातुए आसानी से मिश्र धातुए क्यों बना लेती हैं?
प्रश्न-6 लैंथेनाइड संकुचन क्या है एवं इसके प्रभाव क्या होंगे।
प्रश्न-7 संक्रमण धातुओं के लवण सामान्यतः रंगीन होते हैं क्यों?
प्रश्न-8 मिश्र धातुए क्या है उनके उपयोग लिखिए?