माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल की वर्ष 2025 की हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के कार्यक्रम जारी कर दिया गया है|
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा संचालित वर्ष 2025 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेण्डरी (कक्षा 12वीं) द्वितीय परीक्षाएँ प्रदेश के समस्त शासकीय/अशासकीय/मान्यता प्राप्त / मण्डल से संबद्ध विद्यालयों में एकसमान रूप से आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएँ उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती हैं जो पूर्व में आयोजित मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे हों, अनुतीर्ण हुए हों या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हों।
द्वितीय परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान करना है जिससे वे अपनी शैक्षणिक प्रगति को सुनिश्चित कर सकें एवं उच्च शिक्षा या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए योग्य बन सकें। यह परीक्षा प्रणाली मण्डल की पारदर्शिता, समानता एवं शिक्षा के प्रति उत्तरदायित्व को दर्शाती है।
कक्षा 10वीं की परीक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण नींव होती है। यह न केवल आगे की शिक्षा की दिशा तय करती है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास भी करती है। ऐसे में समय पर परीक्षा कार्यक्रम (Time Table) की जानकारी मिलना न केवल छात्रों के लिए बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
इस पेज में हम आपको कक्षा 10वीं की विषयवार समय सारणी, परीक्षा तिथियों, और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि छात्र और अभिभावक दोनों ही मिलकर इस महत्वपूर्ण चरण की तैयारी को सही दिशा दे सकें।
MP Board Second Exam Class 10 Time Table 2024-25 | एमपी बोर्ड कक्षा 10 वीं सेकंड परीक्षा 2024-25 समय-सारणी
तारीख/दिन | विषय |
---|---|
17.06.2025 --मंगलवार | हिंदी |
18.06.2025 ---बुधवार | उर्दू |
19.06.2025 ---गुरुवार | अंग्रेज़ी |
20.06.2025 ---शुक्रवार | NSQF/AI |
21.06.2025 ---शनिवार | गणित |
23.06.2025 --सोमवार | विज्ञान |
24.06.2025 ---मंगलवार | अन्य भाषा / CWSN |
25.06.2025 ----बुधवार | संस्कृत |
26.06.2025 ---गुरुवार | सामाजिक विज्ञान |