माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल की वर्ष 2025 की हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के कार्यक्रम जारी कर दिया गया है|
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा संचालित वर्ष 2025 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेण्डरी (कक्षा 12वीं) द्वितीय परीक्षाएँ प्रदेश के समस्त शासकीय/अशासकीय/मान्यता प्राप्त / मण्डल से संबद्ध विद्यालयों में एकसमान रूप से आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएँ उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती हैं जो पूर्व में आयोजित मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे हों, अनुतीर्ण हुए हों या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हों।
द्वितीय परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान करना है जिससे वे अपनी शैक्षणिक प्रगति को सुनिश्चित कर सकें एवं उच्च शिक्षा या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए योग्य बन सकें। यह परीक्षा प्रणाली मण्डल की पारदर्शिता, समानता एवं शिक्षा के प्रति उत्तरदायित्व को दर्शाती है।
कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। यह न केवल आगे की शिक्षा की दिशा तय करती है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास भी करती है। ऐसे में समय पर परीक्षा कार्यक्रम (Time Table) की जानकारी मिलना न केवल छात्रों के लिए बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
MP Board Class 12 Time Table 2025 | एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा समय-सारणी
तारीख / दिन | विषय |
---|---|
17.06.2025 → मंगलवार | हिन्दी HINDI |
18.06.2025 → बुधवार | 055 उर्दू URDU |
19.06.2025 → गुरुवार | अग्रेजी |
20.06.2025 → शुक्रवार | NSQF,शारीरिक शिक्षा |
21.06.2025 → शनिवार | गणित |
23.06.2025 →सोमवार | भौतिक,अर्थशास्त्र, |
24.06.2025 → मंगलवार | बायोटेक्नोलॉजी |
25.06.2025 →बुधवार | रसायन,इतिहास,व्य.अध्ययन |
26.06.2025 →गुरुवार | राजनीति |
27.06.2025 →शुक्रवार | बायोलॉजी |
28.06.2025 →शनिवार | कृषि,बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी,होम साइंस |
30.06.2025 →सोमवार | इन्फ़ोर्मटिक प्रैक्टिसेज |
01.07.2025 →मंगलवार | समाजशास्त्र |
02.07.2025 →बुधवार | भूगोल, |
03.07.2025 →गुरुवार | ड्राइंग एंड डिजाईन |
04.07.2025 →शुक्रवार | मनोविज्ञान |
05.07.2025 →शनिवार | संस्कृत |
Note:- विस्तृत समय सारणी देखने के लिए एमपी बोर्ड द्वारा जारी समय सारणी व निर्देशो को देखें
★MP Board द्वारा जारी टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे