परमाणु संरचना (Atomic Structure) रसायन विज्ञान की सबसे आधारभूत और महत्वपूर्ण इकाई है। इस अध्याय में परमाणु के मॉडल, इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था, क्वांटम संख्याएँ और स्पेक्ट्रा जैसे विषयों का अध्ययन किया जाता है। इसे अच्छे से समझने से रसायन विज्ञान की गहराई और आगे के सभी अध्यायों की नींव मजबूत होती है।
कक्षा 11 – परमाणु संरचना (Fill in the Blanks)
उत्तर छुपे हुए हैं, “उत्तर दिखाएँ” बटन दबाएँ।
- इलेक्ट्रॉन की खोज ______ ने की थी।
- इलेक्ट्रॉन के आवेश का मान ______ ने तेल-बूंद प्रयोग से निकाला।
- प्रोटॉन की खोज ______ ने की थी।
- न्यूट्रॉन की खोज ______ ने की थी।
- परमाणु का नाभिकीय मॉडल ______ ने प्रस्तुत किया।
- बोहर मॉडल में कक्षा कोणीय संवेग mvr = ______ के बराबर होता है।
- हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की बाल्मर श्रेणी ______ क्षेत्र में देखी जाती है।
- लाइमन श्रेणी ______ क्षेत्र में पाई जाती है।
- पास्चन श्रेणी ______ क्षेत्र में आती है।
- ब्रैकेट श्रेणी का स्पेक्ट्रम ______ क्षेत्र में आता है।
- फंड श्रेणी ______ क्षेत्र में पाई जाती है।
- प्लैंक ने प्रकाश के लिए ______ सिद्धांत दिया।
- प्रकाश की गति लगभग ______ m/s होती है।
- बोर मॉडल केवल ______ परमाणु के लिए सफल रहा।
- अनिश्चितता सिद्धांत ______ ने दिया।
- इलेक्ट्रॉन का तरंग समीकरण ______ ने दिया।
- इलेक्ट्रॉन का द्वैत स्वभाव ______ ने स्पष्ट किया।
- क्वांटम संख्याओं की कुल संख्या ______ है।
- प्राथमिक क्वांटम संख्या को ______ द्वारा दर्शाया जाता है।
- कोणीय क्वांटम संख्या को ______ द्वारा दर्शाया जाता है।
- चुम्बकीय क्वांटम संख्या को ______ द्वारा दर्शाया जाता है।
- स्पिन क्वांटम संख्या का मान ______ हो सकता है।
- किसी कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या ______ सूत्र से निकाली जाती है।
- Aufbau सिद्धांत के अनुसार इलेक्ट्रॉनों का भराव ______ के अनुसार होता है।
- हंड का नियम ______ इलेक्ट्रॉनों के विन्यास से संबंधित है।
- पाउली अपवर्जन सिद्धांत के अनुसार किसी भी परमाणु में दो इलेक्ट्रॉनों के सभी ______ समान नहीं हो सकते।
- इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान लगभग ______ ग्राम होता है।
- इलेक्ट्रॉन का आवेश ______ कुलॉम्ब होता है।
- प्रोटॉन का द्रव्यमान इलेक्ट्रॉन से लगभग ______ गुना होता है।
- न्यूट्रॉन का विद्युत आवेश ______ होता है।
- नाभिकीय रिएक्टर में न्यूट्रॉन की गति को कम करने के लिए ______ प्रयुक्त होते हैं।
- हाइड्रोजन परमाणु का आधार अवस्था में क्वांटम संख्या n = ______ होती है।
- हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा ______ पर निर्भर करती है।
- इलेक्ट्रॉनिक कॉन्फ़िगरेशन लिखने में प्रयुक्त तीन सिद्धांत हैं – Aufbau, हंड और ______।
- नाभिक का त्रिज्या लगभग ______ होती है।
- प्रोटॉन और न्यूट्रॉन दोनों को मिलकर ______ कहते हैं।
- परमाणु संख्या को ______ द्वारा दर्शाया जाता है।
- द्रव्यमान संख्या को ______ द्वारा दर्शाया जाता है।
- समान परमाणु संख्या और भिन्न द्रव्यमान संख्या वाले परमाणु ______ कहलाते हैं।
- समान द्रव्यमान संख्या और भिन्न परमाणु संख्या वाले परमाणु ______ कहलाते हैं।
- समान न्यूट्रॉन संख्या वाले परमाणु ______ कहलाते हैं।
- फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव को समझाने का श्रेय ______ को जाता है।
- डाल्टन का परमाणु सिद्धांत सबसे पहले ______ में प्रस्तुत किया गया।
- प्रथम आयनीकरण ऊर्जा का मान ______ तत्वों में सबसे अधिक होता है।
- इलेक्ट्रॉन का स्पिन सिद्धांत ______ ने दिया।
- n = 2, l = 1 का अर्थ है ______ कक्षा।
- किसी परमाणु की स्थिरता ______ पर निर्भर करती है।
✦ यह पृष्ठ केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए बनाया गया है। यहाँ दी गई सामग्री विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहायता हेतु है। परीक्षा या प्रोजेक्ट कार्य हेतु अपने विद्यालय/शिक्षक के निर्देशों का पालन अवश्य करें। लेखक या वेबसाइट किसी भी त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।