General Knowledge For Kids | Gk For Kids | बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान | जनरल नॉलेज फॉर किड्स | 50+General Knowledge Questions For Kids |

सामान्य ज्ञान शिक्षा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है,यह न केवल बच्चों को ज्ञान प्राप्त करने में मदद करता है बल्कि उन्हें दुनिया भर में क्या हो रहा है इस बारे में भी जागरूक बनता है। कम उम्र में ही बुनियादी ज्ञान प्राप्त करने से बच्चे की सोच एवं बुद्धि का स्तर बदल जाता है | साथ ही यह सामाजिक जागरूकता पैदा करने में भी मदद करता है और बच्चों के मानसिक विकास, क्षमताओं और भावनाओं के विकास में भी मदद करता हे | जो बच्चे कई विषयों में पारंगत होते हैं वे विभिन्न विषयों पर बेहतर ढंग से बोलने में सक्षम होते हैं जिससे उनके बातचीत के कौशल में भी सुधार होता है और उन्हें स्कूल की परीक्षाओं प्रवेश परीक्षा सामूहिक चर्चा और साक्षात्कार में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं इसके परिणाम स्वरुप में अधिक आत्मविश्वासी बन जाते हैं और दूसरों पर बढत हासिल कर लेते हैं।बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान विभिन्न क्षेत्रों के बारे में अधिक समझ हासिल करने में मदद करता है। एक बच्चा अपने आस-पास से जानकारी इकट्ठा करता है और सीखता है, जिससे उसकी मानसिक क्षमता विकसित होती है |

General Knowledge For Kids | Gk For Kids | बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान | जनरल नॉलेज फॉर किड्स

यहां पर विभिन्न विषयों के सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं जो सामान्यतः कक्षा -1 से 8 या 4 -12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए हैं।


     प्रश्‍न  उत्तर 
Q.1 हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है? मोर
Q.2 हमारे देश का राष्ट्रीय पशु कौन सा है? बाघ
Q.1 हमारे देश का राष्ट्रीय फल कौन सा है? आम
Q.4 हमारे देश का राष्ट्रीय फूल कौन सा है? कमल
Q.5 हमारे देश का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?हॉकी
Q.6 ताजमहल कहाँ स्थित है?आगरा
Q.7 सूर्य किस दिशा में उगता है?पूर्व
Q.8 हमारे देश का राष्ट्रीय गान कौन सा है?जन गण मन
Q.9 भारत की राजधानी कौन सी है?नई दिल्ली
Q.10 हमारे देश का राष्ट्रीय गीत कौन सा है?वन्दे मातरम्
Q.11 हमारे राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग होते हैं?तीन
Q.12 एक सप्ताह में कितने दिन होते हैं? 7
Q.13 रेगिस्तान का जहाज किसे कहते हैं? ऊंट
Q.14 एक दिन में कितने घंटे होते हैं ? 24 घंटे
Q.15 इंद्रधनुष में कितने रंग होते हैं?7
Q.16 एक साल में कितने दिन होते हैं?365
Q.17 एक घंटे में कितने मिनट होते हैं?60 मिनट
Q.18 एक मिनट में कितने सेकंड होते हैं?60 सेकंड
Q.19 एक घंटे में कितने सेकंड होते हैं?3600 सेकंड
Q.20 भारत का राष्ट्रीय ध्वज किसने डिज़ाइन किया था?पिंगली वेंकैया ने
Q.21 जंगल का राजा किसे कहा जाता है?शेर 
Q.22 मेंढक के बच्चे को क्या कहते हैं? टैडपोल
Q.23 अंग्रेजी में कितने स्वर होते हैं?5(a,e,i,o,u )
Q.24 अंग्रेजी में कितने  व्यंजन होते हैं? 21
Q.25 हिन्दी में कितने स्वर होते हैं?11
Q.26 हिन्दी में कितने  व्यंजन होते हैं? 33
Q.27 सूर्य कहाँ से निकलता  है?पूर्व दिशा  से 
Q.28 अंग्रेजी में कितने वर्ण होते हैं?
26 
Q.29 भारत के राष्ट्रीय वृक्ष का नाम क्या हे ?बरगद 
Q.30 भारत की राष्ट्रीय नदी का नाम क्या हे?गंगा 
Q.31 वर्ष का सबसे छोटा महीना कौन सा है?फरवरी
Q.32 प्राथमिक रंगों के नाम कोन से हे ?लाल, पीला और नीला
Q.33 एक त्रिभुज में कितनी भुजाएँ होती हैं?तीन 
Q.34 सबसे बड़े स्तनपायी का नाम बताएं?नीली व्हेल
Q.35 भारत के पहले प्रधान मंत्री कौन थे?पंडित जवाहरलाल नेहरु 
Q.36 भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री कौन थीं ?इंदिरा गाँधी 
Q.37 भारत का प्रथम नागरिक कौन है?राष्टपति 
Q.38 किस त्यौहार को रंगों का त्यौहार कहा जाता है?होली 
Q.39 पौधे किस प्रकार की गैस अवशोषित करते हैं?कार्बन डाईऑक्साइड
Q.40 लीप वर्ष में फरवरी महीने में कितने दिन होते हैं?29
Q.41 पृथ्वी के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्रोत कौन सा है?सूर्य 
Q.42 किस त्यौहार को प्रकाश का त्यौहार कहा जाता है?दीपावली 
Q.43 भारत के राष्ट्रीय विरासत पशु का नाम बताएं?हाथी 
Q.44 विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है?माउंट एवरेस्ट
Q.45 पृथ्वी पर सबसे लंबी नदी का नाम क्या हे ?नील 
Q.46 भारत में कितने राज्य हैं?28 
Q.47 भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
Q.48 भारत के राष्ट्रीय सरीसृप का नाम बताएं?किंग कोबरा 
Q.49 विश्व में कितने महाद्वीप हैं?
Q.50 भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौन सा है?डॉल्फिन